लौंग खाने के फायदे –
लौंग का उपयोग प्राचीन कल से हमारी घर की रसोई में होता आया है | लवंग एक साधारण मसाला होने के साथ-साथ कई औषधियों से भी परिपूर्ण है | इसका वैज्ञानिक नाम Syzygium aromaticum है और यह स्वाद में कड़वी, तीखी तथा सुगंधित होती है। आइए जानते है लौंग का सेवन करने के औषधीय लाभ –
लौंग के गुण (Properties of Clove) –
दर्द निवारक (Pain Reliever): लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है।
एंटीसेप्टिक गुण: यह संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और बैक्टीरिया को नष्ट करती है।
पाचन सुधारक: लवंग पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और गैस अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर इम्यूनिटी बढ़ाती है।
लौंग की तासीर (Nature of Clove) –
लवंग की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में करना लाभकारी माना गया है | इसका मतलब ये नहीं है की इसका सेवन गर्मियों में करना पूर्णतः नुकसान दाई है | अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन पित्त दोष को बढ़ा सकता है जो शरीर के लिए नुकसान दाई हो सकता है |
1. दांत दर्द में राहत
अक्सर हमारी दादी नानी दन्त दर्द होने की स्थिति में लौंग का उपयोग करने की सलाह देती थी | आज भी नुस्खा सभी दन्त चिकित्सक देते है, लौंग का तेल या साबुत लौंग दांत दर्द का उपचार में तुरंत राहत देता है। प्रभावित स्थान पर लौंग रखने से दर्द कम हो जाता है और संक्रमण भी कम होता है।
2. खांसी और सर्दी में लाभ
लौंग की तासीर गर्म होने के कारण इसका उपयोग सर्दी और कुकर खांसी का इलाज में लाभदायक बताया गया है, इसका सेवन शहद के साथ करने से खांसी और गले की खराश में राहत मिलती है। यह कफ को बाहर निकालने में मदद करती है।
3. पाचन सुधारने में सहायक
जिन लोगों को भोजन करने के उपरान्त गैस एवं अपच की समस्या परेशान करती है उन्हें लौंग का सेवन करना चाहिए है | ये पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर कर गैस एवं कब्ज़ जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है |
4. मुंह की दुर्गंध दूर करें
लवंग चबाने के मुँह की दुर्गन्ध दूर होती है एवं सांस तरो ताजा बनती है |
5. त्वचा के लिए उपयोगी
लौंग का तेल त्वचा पर लगाने से मुंहासों और दाग-धब्बों में सुधार होता है, लेकिन इसे सीधे लगाने से पहले किसी अन्य तेल में मिलाना चाहिए।
6. सिरदर्द में आराम
हलके हाथ से लौंग के तेल की माथे पे मालिश करने से सिर दर्द से निजात मिलती है |
सावधानियां (Precautions)
हालांकि लवंग के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। विशेष रूप से:
• अधिक सेवन से पेट में जलन हो सकती है
• गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करना चाहिए
• बच्चों को सीमित मात्रा में ही देना चाहिए |
निष्कर्ष
लौंग एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जिसकी तासीर गर्म है एवं इसका सही मात्रा में सेवन सर्दी-खांसी एवं पाचन संबंधी समस्याओं में लाभप्रद बताया गया है | यदि सही मात्रा से इसका उपयोग किया जाए, तो यह दैनिक जीवन में एक प्राकृतिक औषधि के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
