Wednesday, September 27, 2023
Parhez

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)-कारण, लक्षण एवं उपचार

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)

लो ब्लड प्रेशर कारण व लक्षण –

रक्तचाप में कमी होना ‘लो ब्लड प्रेशर ‘ कहलाता है | यह रोग मानसिक आघात, गंभीर रूप से घायल होने, जलने या फिर दिल के दौरे के कारण होता है | अवसादरोधी व एंटी ह्यपरटेंसिव दवाओं के कारण भी यह रोग हो सकता है | इस रोग में रोगी स्वयं को बेहद थका हुआ महसूस करता है | उससे चक्कर आते है तथा वो बेहोश होकर गिर भी सकता है |

पढ़िए – उच्च रक्तचाप के उपचार

लो ब्लड प्रेशर उपचार

किशमिश – ।00 ग्राम किशमिश को लगभग 200 ग्राम पानी में भिगो दें | इसे रात भर भीगने दें। सुबह खाली पेट इस किशमिश को खूब महीन चबा-चबाकर खाएं। लो ब्लड प्रेशर में बहुत लाभ होगा।

गाजर – गाजर के रस में शहद मिलाकर पीने से निम्न रक्तचाप दूर हो जाता है | गाजर का मुरब्बा भी इसके लिए लाभदायक होता है।

आंवला – हरे आंवले का रस व शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चाटने से निम्न रक्तचाप दुरुस्त हो जाता है | आंवले का मुरब्बा दूध कस साथ लने से काफी लाभ होता है |

लीची – लो ब्लड प्रेशर में लीची का सेवन लाभदायक हैं। यह हृदय को शक्ति प्रदान करती है।

केला – दो केलों को शहद में भलीभांति मिलाकर खाने से लो ब्लड प्रेशर ठीक हो जाता है।

सेब – सेब का सेवन इस रोग में काफी लाभदायक है। नियमित सेब का सेवन करें। सेब का मुरब्बा भी लाभदायक है।

बादाम – लो ब्लड प्रेशर में बादाम का उपयोग रोगी के लिए बहुत गुणकारी है। पांच बादामों को रात्रि के समय पानी में भिगो दें व सुबह उनको महीन पीसकर गरम दूध के साथ सेवन करें | जानिए – भीगे बादाम के फायदे