दिल की धड़कन(Heat Beat)तेज होने के कारण, लक्षण तथा घरेलू उपाय

दिल की धड़कन तेज होने का क्या कारण है (Reason for High Heart Beat in Hindi) –

ठंडे व गर्म पदार्थों के ज्यादा सेवन, मानसिक चिंता, भय, शोक, अत्यधिक क्रोध व दिनचर्या के विपरीत कार्य करने से हृदय की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ज्वर, खांसी, हिचकी, ब्लडप्रेशर के कारण भी यह रोग हो सकता है।

दिल की धड़कन तेज होने के लक्षण (Fast Heart Beat Symptoms)-

इस रोग में हृदय में दर्द तथा भारीपन का अनुभव होता है। मुंह सूख जाता है, रोगी को तेजी से पसीना व चक्कर आने लग जाते हैं। बेचैनी व आलस्य के लक्षण दिखाई देते हैं।

दिल की धड़कन तेज होने पर घरेलू उपाय (Fast Heart Beat Home Remedies) –

1. पिस्ताः

पिस्ते में विटामिन की पर्याप्त मात्रा होती है जो हृदय की धड़कनों को सामान्य कर देती है। धड़कनें तेज होने पर पिस्ते का प्रयोग करें। पढ़िए – पिस्ता खाने के फायदे |

2. अंगूर:

अंगूर में हृदय रोगों को ठीक करने का चमत्कारी गुण होता है। इसके नियमित प्रयोग से हृदय रोग नहीं होते। हृदय की धड़कनें तेज होने पर तुरंत अंगूर का रस पीएं। तत्काल प्रभाव होगा तथा हृदय की धड़कनें सामान्य हो जाएंगी और घबराहट भी दूर हो जाएगी।

3. गाजर:

हृदय की धड़कनें बढ़ने के रोग में गाजर लाभ करती है। हृदय की दुर्बलता को दूर करने के लिए नित्य दो गाजर का रस पीएं।

4. फालसा:

पके हुए फालसे का रस पीने से काफी लाभ होता है। हृदय की धड़कनें असामान्य होने पर फालसे के रस में सोंठ व शक्कर मिलाकर पीएं। पढ़िए – फालसा खाने के लाभ 

5. केला:

असामान्य धड़कनें होने पर केला खाने से लाभ होता है।

admin

Back to top
प्याज खाने के फायदे (Benefits of eating onion in Hindi) तिल के तेल के फायदे इन हिंदी (Sesame Oil Benefits) तुलसी खाने के फायदे (Tulsi Eating Benefits in Hindi) शहतूत फल खाने के फायदे नींबू पानी पीने के फायदे हिंदी में