Wednesday, September 27, 2023
Parhez

सफेद बाल को काले करने के घरेलु उपाय(home remedies for grey hairs)

शरीर मैं प्राकर्तिक पदार्थ मेलेनिन(Melanin)है | असमय बालो का सफ़ेद(Grey) होना मेलेनिन(Melanin) की कमी से ही होता है | बाल सफ़ेद होने के कई मुख्य कारण हो सकते है |

आइये जाने बाल सफेद होने के कारण व उपाय:-

बाल सफेद होने के मुख्य कारण:-

  • बाल असमय सफेद होने का एक मुख्य कारण हेरीडिटी (heredity)  भी हो सकता हैं|
  • गरम पदार्थो का अधिक सेवन करना|
  • ज्यादा धुप मैं रहना|
  • भोजन मैं विटामिन बी, लोहा, जस्ता और आयोडीन की कमी|
  • कब्ज का उपचार अधिक रहना
  • बाहर का तला भोजन अधिक खाना|
  • अगर आप लम्बे समय से किसी रोग से ग्रहस्त है तो ये भी एक मुख्य कारण है असमय बाल सफ़ेद होने का|

बाल काले करने के उपाय:-

  • औषधियों से बना सरसो का तेल :–

बनाने की विधि

सरसो का तेल – 1 किलो

रतनजोत- 100 ग्राम

मेहँदी के पत्ते – 100 ग्राम

जल भँगरा के पत्ते – 100 ग्राम

आम की गुठलियाँ – 100 ग्राम

इन सब को कूट कर लुगदी बना ले  और पानी मैं दो दिन तक भिगो दे | पानी इतना हो की लुगदी बना ले और पानी में दो दिन भिगो दे| पानी इतना हो की उसमे डूबी रहें| फिर इस पानी को छान ले और लुगदी निचोड़ ले |

इस पानी को सरसों के तेल में इतना उबालें की पानी सारा जल जाये, केवल तेल ही रहें | इसे छान लें | यह तेल नित्य सिर में लगायें|

पढ़े – मधुमेह के लक्षण और उपचार

  • निम्बू का रस :-

निम्बू के रस में मालिश करने से बालो का सफ़ेद होना ठीक हो जाता है | निम्बू के रस में सूखा आंवला लगा कर लेप करने से बाल सफ़ेद होना बंद हो जाते है| इसमें बालो के अन्य रोग भी ठीक हो जाते है|

  • तुरई:-

तुरई के टुकड़ो को छाया में सूखा कर कूट लें | इसमें नारियल का तेल इतना दाल लें के वे डूबे रहें| इस प्रकार चार दिन तेल में भीगोये रखे, फिर उबाल ले और छान कर बोतल भर ले | इस तेल की मालिश करें बाल काले हो जायेंगे

  • प्याज़ :-

प्याज़ को पीस कर बालो की जड़ो में लेप करने से बाल काले उगने शुरू हो जाते है

  • मेथी –

मेथी में ऐसे गुण पाएं जाते है जो बालो को सफ़ेद होने से रोकते है | इसलिए मेथी खाएं और तेल में मिला कर बालो में लगाएं आपको लाभ होगा|

पढ़े – माइग्रेन सिरदर्द

  • आंवला –

बालों की जड़ो में तुलसी व हरा धनिया पीसकर बराबर मात्रा में आंवला के रस के साथ कुछ दिन तक लगाएँ, इससे बाल काले होंगे

आंवला सिर्फ लगाने में ही नहीं बल्कि खाने में भी काफी लाभ दायक है इसमें भरपूर पौषक तत्त्व है जिससे बाल काले एवं घने होते है

6 चम्मच मेहँदी,

पिसा हुआ सूखा आँवला चार चम्मच,

एक चम्मच कॉफी,

चौथाई चम्मच कत्था

इन सबको मिला कर एक दिन लोहे के बर्तन में कॉफी के उबले हुए पानी में भिगोये| दूसरे दिन बालों पर लेप करें| लेप 20 मिनट लगा रहने दें| फिर सिर धोयें आपको लाभ होगा|

बाकी बाहरी नुस्के के साथ साथ अंदुरनी पौष्टिकता भी ज़रूरी है | इसलिए हरी सब्जियाँ खाएं बहार के तले भोजन से परहेज़ करें | रोज व्यायाम करें आपको लाभ होगा|